Dhanbad News: शताब्दी परियोजना व आउटसोर्सिंग का किया चक्का जाम
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: आशाकोठी व आसपास के ग्रामीणों ने बुधवार को जमीन के बदले नियोजन, मुआवजा व पुनर्वास की मांग को लेकर बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की शताब्दी परियोजना के डिपार्टमेंटल पैच तथा फुलारीटांड़ 7 नंबर में संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग का चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। दर्जनों ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोयला खनन व संप्रेषण कार्य बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी उपजाऊ व कीमती जमीन का कोयला खनन में उपयोग कर रही है, लेकिन स्थानीय लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं। वार्ता में हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन कोई पहल नहीं होती। ग्रामीणों ने विस्थापित परिवारों के सदस्यों को अविलंब नियोजन, जमीन की वर्तमान बाजार दर पर उचित मुआवजा तथा पुनर्वास स्थल पर बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की। चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.