धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। शक्ति मंदिर में नवरात्रि के चौथे दिन माता रानी के कूष्मांडा देवी के रूप का दिव्य शृंगार किया गया। माता का पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया। बुधवार की अल सुबह से माता रानी के अलौकिक दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शक्ति मंदिर में पिछले 30 वर्षों से मां ज्वाला जी की अखंड ज्योति निरंतर प्रज्वलित है, जिसे हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वाला जी मंदिर से लाया गया था। बुधवार को भक्तों के बीच दूध की फलाहार खीर का महाप्रसाद वितरण किया गया। मुख्य पुजारी पंडित मुकेश पांडेय ने बुधवार को मुख्य यजमान सुनील गंडोत्रा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति गंडोत्रा से सर्वकल्याण की कामना के साथ पूजा संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मां कुष्मांडा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़ संध...