धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी शक्ति चौक स्थित आठ लेन मार्ग में स्पीड ब्रेकर में रेडियम कलर लगाने व समुचित प्रकाश की व्यवस्था की मांग को लेकर ग्रामीणों की आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू के नेतृत्व में शक्ति चौक के समीप जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का कारण ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ब्रेकर में कलर रेडियम व प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण आये दिनों वाहन व बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में अंधेरा पसरते ही इस मार्ग से लोगों को चलना मुश्किल हो गयी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग किया है।

हादसे की जानकारी ग्रामीण सह झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने कहा कि आठ लेन मार्ग मे दो दिन पूर्व दो बाइ...