धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहली कार्यकारिणी बैठक शनिवार को बैंकमोड़ स्थित चैंबर भवन में आयोजित की गई। इसमें चैंबर की आगामी कार्ययोजनाओं, व्यापारियों के हितों की रक्षा और बैंक मोड़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में बैंक मोड़ क्षेत्र के व्यावसायिक माहौल को बेहतर बनाने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष चर्चा हुई। इन मुद्दों पर आगे की कार्रवाई के लिए मजबूत रोडमैप तैयार करने पर सहमति बनी। व्यापारियों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया。

बैठ...