धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में उधार के एक लाख रुपये मांगने पर व्यवसायी प्रेम कुमार सिंह के साथ मारपीट, 10 हजार रुपये नकद व सोने की चेन छीनने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का मामला सामने आया है। सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर होने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरडुभी निवासी व्यवसायी के अनुसार, बीसीसीएल कर्मी छोटन बाउरी ने इलाज के नाम पर कर्ज लिया था। रुपये वापस मांगने पर उसने गाली-गलौज की और एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि 23 मई को बालूडीह स्थित क्वार्टर पर तकादा करने पहुंचे व्यवसायी पर आरोपी और उसके परिजनों ने लात-घूंसों से हमला कर नकदी व चेन छीन ली। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बेटी की शादी के लिए लिया कर्ज, मांगने पर दे रहा धमकी थाने में सुनव...