धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दल ने बुधवार को भौंरा गौरखुटी के बूथ का मुआयना कर एडीएम विधि व्यवस्था व बीएलओ से एसआईआर कार्यों की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर विपक्षी वोटरों के नाम कटवा रही है। उन्होंने कहा कि झरिया विधानसभा में भी नाम डिलीट कराने की साजिश हो रही है, लेकिन कांग्रेस वास्तविक वोटरों के नाम कटने नहीं देगी। वोट चोरी रोकने के लिए कार्यकर्ता हर बूथ पर निगरानी रख रहे हैं, ताकि आगामी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने आगे सिजुआ की घटना को बीसीसीएल अधिकारियों व कोयला माफिया की सांठगांठ का नतीजा बताते हुए कहा कि अवैध खनन से हो रहे भू-धंसान में लोगों की जानें जा रही हैं। मौके पर जिला उपाध्य...