धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: पहाड़पुर चाचा-भतीजा क्लब की ओर से शनिवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 12 टीम ने भाग लिया। फाइनल में महुदा की टीम ने पहाड़पुर की टीम को पराजित किया। भाजपा नेत्री तारा देवी ने विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया। खेल के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। मुखिया दिलीप कुमार महतो, मदन महतो, प्रसून महतो, रोहित महतो, विशाल महतो, राजेश महतो, निर्मल महतो आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...