धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: पंचेत, प्रतिनिधि। पतलाबाड़ी स्थित वैली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अनोखा रक्षाबंधन समारोह आयोजन किया गया। उपप्राचार्य विक्रम प्रमाणिक ने बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के बंधन तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के हर रक्षक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मिलकर पेड़ों, जल और धरती को राखी बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही कर्मयोगी बस ड्राइवरों, कंडक्टरों, सफाई कर्मी, आंटी को राखी बांधकर उनकी सेवाओं का आभार जताया। इसके अलावा शिक्षकों को भी राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। बच्चों ने आपस में भी एक दूसरे को राखी बांधकर खुशियां बांटीं। स्कूल की इस पहल ने समाज में पर्यावरण और समाज के हर वर्ग की रक्षा का एक मजबूत संदेश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: अशोका इं...