Dhanbad News: वैली पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया
धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: पंचेत, प्रतिनिधि। पतलाबाड़ी स्थित वैली पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी वर्ग के बच्चों और उनकी शिक्षिकाओं की ओर से गुरुवार को अति मनमोहक एवं रंगारंग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण और राधा रानी के आकर्षक एवं सुंदर परिधानों में सज-धज कर स्कूल पहुंचे। बच्चों की इस बाल-लीला रुप ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। वेशभूषा में राधा कृष्ण की जोड़ी, मटका (दही-हांडी) बच्चों द्वारा फोड़ा जाना आकर्षक का केंद्र था। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्री-प्राइमरी वर्ग की शिक्षिकाओं में सुमन प्रमाणिक, नेहा कुमारी, सुदीप्ता रॉय, सुदीप्ता गोप, सुमन कुमारी, शिल्पी केसरी, देवाद्रीता रॉय का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में न्यू सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.