Dhanbad News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन -पूजन के साथ नौ दिवसीय देवी भागवत कथा का भव्य समापन
धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: बरोरा। शास्त्री नगर, जमुआटांड़ में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा सह ज्ञान यज्ञ का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए हवन-पूजन के साथ भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का संदेश कथा के अंतिम दिन ब्रह्मर्षि आचार्य डॉ. दुर्गेशाचार्य जी महाराज ने अपने प्रवचन में आध्यात्मिक ज्ञान, आत्मबोध, भक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। नौ दिनों तक चली कथा में मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों, महिमा, शक्ति एवं करुणा का विस्तार से वर्णन किया गया। साथ ही नारी सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक संस्कार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.