Dhanbad News: वेस्ट मोदीडीह में ट्रांसपोर्टिंग कार्य किया बाधित
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: वेस्ट मोदीडीह व खास सिजुआ के ग्रामीणों ने शनिवार को वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में संचालित भूमि आउटसोर्सिंग नामक कंपनी व ट्रांसपोर्टिंग कार्य को बाधित कर दिया। ग्रामीण पुनर्वास व स्थानीय लोगों को नियोजन की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग होने से आसपास के घरों में दरार पड़ गई है। करीब सात घंटे के बाद कोलियरी के एजेंट जयंत कुमार व गोपालजी के अलावा कतरास क्षेत्र की सीआईएसएफ टीम मौके पर पहुंची व लोगों को समस्या का समाधान कराने की बात कही। रविवार को कार्यालय में वार्ता कर निदान की दिशा में पहल की जाएगी। मौके पर अमन कुमार, बबलू रवानी, शंकर दास, मुन्ना यादव, मंजीत यादव, पप्पू सिंह, सूरज यादव, जीतू सिंह, विकास दास आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.