धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी मैथन के सीएसआर एवं बी पी नियोगी अस्पताल की ओर से एस बी विद्यालय में गुरुवार को सिकल सेल एनीमिया और वेक्टर-जनित रोगों पर जागरुकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया गया। 62 छात्र-छात्राओं का जांच किया गया। 2 विद्यार्थी सिकल सेल एनीमिया पॉजिटिव पाए गए। विद्यार्थियों को डेंगू, मलेरिया, मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, शुद्ध पेयजल और आसपास सफाई रखने के प्रति जागरूक किया गया।बच्चों ने अपने घर व आसपास स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। सीएसआर प्रबंधक डॉ कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि डीवीसी का उद्देश्य बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। बच्चों में सिकल सेल एनीमिया की शुरुआती पहचान सही समय पर इलाज के लिए बेहद जरूरी है...