धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी मैथन के सीएसआर एवं बीपी नियोगी अस्पताल की ओर से शुक्रवार को एरिया नंबर छह मिडिल विद्यालय में सिकल सेल एनीमिया एवं वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरुकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए किट दिया गया। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दी गई। रोग की रोकथाम एवं समय पर जांच के महत्व से अवगत कराया गया। महाप्रबंधक डॉ उमेश कुमार ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसकी समय पर पहचान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उचित चिकित्सकीय परामर्श से इसके दुष्प्रभावों को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरूक करना है। डॉ कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि डीवीसी के सीएसआर गतिविधियों का उ...