धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: कतरास के वृंदावन कॉलोनी स्थित वृंदावन देव मंदिर में भारत सामूहिक मंगला आरती समिति की ओर से मंगलवार की शाम सामूहिक मंगला आरती हुई। इसमें कॉलोनी के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के रिंटू बनर्जी, गणेश मोदक, कुंदन पटवा, बजरंग दे, सुरेश पंडित, रिंकू बनर्जी, अमन जायसवाल, अभिषेक मोदक, कार्तिक मोदक, विनोद साव, मणिकांत सहाय, परवीन ठाकुर व शंकर पंडित ने योगदान दिया। समिति की ओर से प्रत्येक मंगलवार को कतरास समेत विभिन्न जिलों के मंदिरों में सामूहिक मंगला आरती का आयोजन किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...