धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: रानी रोड भूदा में इस बार श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ वृंदावन की आध्यात्मिक छटा भी देखने को मिलेगी। श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से वृंदावन थीम पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल के शीर्ष पर बांसुरी बजाते भगवान श्रीकृष्ण की विशाल आकृति श्रद्धालुओं का ध्यान खींचेगी, जबकि नीचे घोड़े, शेर समेत विभिन्न पशु-पक्षियों की आकृतियां वृंदावन के प्राकृतिक परिवेश का एहसास कराएंगी। पंडाल के भीतर देवी-देवताओं की झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। पश्चिम बंगाल के नदिया निवासी राज पांडा की देखरेख में 12 कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: टोकरी-पत्तों से सजेगा बनिया टोला का दुर्गापूजा पंडाल पंडाल निर्माण में कपड़े का इस्तेमाल बेहद कम किया...