धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: बरोरा। भारतीय जनता पार्टी की सेवा संकल्प अभियान के तहत बाघमारा मंडल की ओर से शुक्रवार को सिंदवारटांड़ (दरीदा) कॉलोनी में रह रहे भू-धंसान पीड़ित विस्थापित ग्रामीणों के बीच बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अन्न (गेहूं का आटा) का वितरण किया। लगभग 100 जरूरमंद परिवारों को बाघमारा विधायक द्वारा अन्न दान किया गया। इस दौरान बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा की आज का कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- Pakur News: मेरे सपनों का भारत चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...