धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: बेलगड़िया टाउनशिप फेज टू में गुरुवार को विस्थापितों की समस्याओं को लेकर भाकपा माले नेत्री सीमा देवी की अध्यक्षता में सभा हुई। बेलगड़िया टाउनशिप के विस्थापितों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, चिकित्सा, रोजगार आदि सहित अन्य समस्याएं रखी। कहा कि जिला प्रशासन व जरेडा विस्थापितों की समस्याओं को ले कभी भी गंभीर नहीं रहा है। विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि यदि जिला-प्रशासन व जरेडा ने विस्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, तो इसको ले आंदोलन तेज किया जाएगा। भाकपा माले नेता आनंदमयी पाल, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, सुरजीत चंद्रा, बबीता देवी, राजेश बिरूआ, बुंदेश्वर पासवान, चंदन पासवान, सुरेश भुइयां, बबलू बाउरी, बिनोद पासवान, सुनीता देवी, मोनू वर्मा आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...