Dhanbad News: विसर्जन जुलूस में फायरिंग करने के आरोपी गार्ड को जमानत
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: झरिया में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हवाई फायरिंग करने के मामले में झरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्व हिंदू परिषद नेता अमित अग्रवाल के निजी सुरक्षा गार्ड सुखबिंदर सिंह को हिरासत में लेकर शनिवार को धनबाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में सुनवाई के बाद आरोपी सुरक्षा गार्ड को जमानत मिल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झरिया थाना में कांड संख्या 213/26 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी सुखबिंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर, एयरपोर्ट रोड, संदूक करोलो का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को झरिया के चार नंबर टैक्सी स्टैंड के पास स्थापित मां मंगला चंडी की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया था। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.