धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: बीइइओ रीना कुमारी ने मंगलवार को विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करनेवाले मोको खेड़बाड़ी अपग्रेड प्राइमरी स्कूल के एचएम दिलीप गोप, वीरसिंहपुर मध्य विद्यालय के एचएम आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वपन कुमर महतो, रविन्द्र यादव, दीपक कुमार मंडल, दिलीप बाउरी आदि को सम्मानित किया। पीएमश्री डांगेपाड़ा अपग्रेड हाइस्कूल में आयोजित गुरु गोष्ठी में प्रखंड के सभी विद्यालयों के एचएम शामिल थे। दूसरी तरफ लायंस क्लब की ओर से चौकटांड़ एकल विद्यालय के बच्चों को पाठ्य सामग्री दी गई। अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, गिरधारीलाल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, चित्तरंजन महतो आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: निरक्षरता समाज के लिए कलंक, साक्षर बनने पर जोर यह भी पढ़ें- Jamui News: शिक्षा के क्षेत्र में योगदान...