Dhanbad News: विश्व बालिका दिवस पर स्वाभिमान संस्था ने किया जागरूकता कार्यक्रम
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: विश्व बालिका दिवस पर रविवार को स्वाभिमान संस्था की ओर से पाथरगड़िया पंचायत सचिवालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बालिकाओं को स्वाभिमान, अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संस्था की सचिव सुषमा देवी ने कहा कि बालिकाएं समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा और जागरूकता से ही वे आत्मनिर्भर बनकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने संस्था की सचिव सुषमा देवी सहित उपस्थित अतिथियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सहयोगिनी में धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.