Dhanbad News: विश्वविद्यालय कैंपस में आजसू छात्र संघ का पौधरोपण अभियान
धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: धनबाद। बीबीएमकेयू मेन कैंपस भेलाटांड़ में मंगलवार को आजसू छात्र संघ की ओर से पौधरोपण किया गया। प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने छात्र संघ के प्रतिनिधियों एवं छात्रों के साथ मिलकर परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा जन्मदिन की खुशियां मनाने का इससे बेहतर तरीका कोई और नहीं हो सकता कि हम अपनी प्रकृति को संवारें। मौके पर छात्र नेता विक्की कुमार, कबीर यदुवंशी, विवेक महतो, रौनक राज, भीम महतो, सिराज अंसारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.