Dhanbad News: विशेष गहन पुनरीक्षण को पारदर्शी बनाने का निर्देश
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने बैंक मोड़ के खालसा स्कूल परिसर स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर विभिन्न बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए। नोटिस प्राप्ति के उपरांत मतदाताओं के दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सहायक दस्तावेज को निर्वाचन आयोग के ऐप पर सही प्रारूप में तुरंत और बिना किसी त्रुटि के अपलोड करें। आवेदन एवं अपलोड दस्तावेज की अद्यतन स्थिति की नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित करें। साथ ही तकनीकी या प्रपत्र से जुड़ी किसी समस्या के त्वरित समाधान के लिए संबंधित सुपरवाइजर व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित रखें। यह भी पढ़ें- J...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.