धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद। बीबीएमकेयू के परीक्षा विभाग ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स सेमेस्टर टू एक्स रेग्यूलर सत्र-24-28, 23-27 व 22-26 के लिए परीक्षा फॉर्म का शिड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 13 नवंबर से भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। अंतिम तिथि 19 नवंबर है। परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि एक दिसंबर है। परीक्षा शुल्क 650 रुपए देने होंगे। वहीं विलंब शुल्क के साथ 20 से 21 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...