धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: धनबाद रेल मंडल अंतर्गत सुरूंगा पंचायत क्षेत्र में रेललाइन दोहरीकरण कार्य के विरोध के बाद बुधवार को डीआरएम अखिलेश मिश्रा पहुंचे। डीआरएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, विधायक प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता तथा ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। डीआरएम ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए धैर्य रखने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रमुख पिंकी देवी, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, शीतल दत्ता, विजय रजक, दीपक रजक, दिलीप रजक, पंचानन राय, दुर्गा चरण रजक, हिमाल रजक, परेश कुंभकार, रमेश रजक, बादल रजक, आनंद कुंभकार, सनातन रविदास, नारद कालिंदी, संदीप देव, प्रभाकर देव, मिहिर महतो, मिथिलेश महतो, सचिन रजक...