Dhanbad News: विभिन्न विभागों की ऑनलाइन निगरानी होगी
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला प्रशासन प्रमुख विभागों में वीडियो कॉल आधारित मॉनिटरिंग व अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। एक अगस्त से यह शुरुआत होगी। इसके तहत स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पंचायत, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, जन वितरण प्रणाली (राशन दुकान), मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जल जीवन मिशन, ग्रामीण विकास, राजस्व समेत विभिन्न विभागों की ऑनलाइन निगरानी होगी। डीसी के निर्देश पर पूरी व्यवस्था के संचालन के लिए जिला स्तर पर ई-अनुसमर्थन कोषांग का गठन किया जा रहा है। नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त (डीडीसी) होंगे। करीब 10 कंप्यूटर युक्त जनसुविधा केंद्र तैयार किए जा रहे हैं, जिनका निर्माण अंतिम चरण में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.