Dhanbad News: विपदतारिणी पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: जिलेभर में शनिवार को मां विपदतारिणी की पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान से हुई। सुबह से ही मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर मां की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, संतानों की लंबी आयु और सभी संकटों से रक्षा की प्रार्थना की। पूजा के दौरान 13 प्रकार के फल, फूल, मिठाइयां, पान, सुपारी समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विशेष अनुष्ठान कराया गया। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से विपदतारिणी व्रत कथा का श्रवण भी किया गया। पूजा के बाद महिलाओं ने पूजित रक्षा डोर को घर के प्रत्येक सदस्य के नाम से उनके हाथ में बांधा। धार्मिक मान्यता है कि मां विपदतारिणी की कृपा से परिवार पर आने वाली विपत्तियां दूर होती हैं तथा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। मां विपदतारिणी पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.