धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार का चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन बुधवार को बलियापुर पहुंचा। मौके पर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार से मिलनेवाली मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। एलसीडीएस स्वाति कुमारी, अचिंतो चटर्जी, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, परितोष घोषाल, प्रदीप दे, आनंद चक्रवर्ती, राजू प्रमाणिक आदि मौके पर थे। दूसरी तरफ डालसा की ओर से सुवरिया गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर अधिकार मित्र हेमराज चौहान ने लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...