धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: दोलाबड़ पंचायत सचिवालय में सोमवार को डालसा की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता, साइबर क्राइम से बचाव, बालश्रम, अधिवक्ता एवं स्थायी लोक अदालत, साथी योजना आदि की जानकारी दी गयी। स्थायी लोक अदालत के सदस्य दुर्गाचरण निस्चर, सुधीर कुमार सिंहा, मुखिया सुनिता मल्लिक, नीरज गोयल, शैलेन्द्र झा, बीपीआरओ मो0 आलम, अधिकारमित्र आनंद चक्रवर्त्ती, मनोज कुमार, पंसस, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, रोजगारसेवक, जेएसएलपीएस महिला समिति की सदस्य आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...