Dhanbad News: विधायक राज ने लिया सड़क निर्माण की प्रगति का जायजा
धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: केंदुआ में धंसी धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर मंगलवार को भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। सड़क की खुदाई के बाद उसमें ओबी (ओवरबर्डन) भरने की धीमी गति देखकर विधायक ने नाराजगी जताई। मौके से ही बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी संजय कुमार से फोन पर बात की। बीसीसीएल के प्रोजेक्ट ऑफिसर एन राय से भी अब तक हुए कार्य और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने विधायक को बताया कि विभाग के पास पुटकी से बैंक मोड़ तक सड़क की मरम्मत के लिए 98 लाख रुपये का फंड उपलब्ध है। सड़क के स्थायी और पुनर्निर्माण के लिए अलग से टेंडर निकाला जाएगा। नई सड़क फरवरी तक तैयार हो जाएगी। मौके पर भाजपा के मनोज मालाकार, अभिमन्यु कुमार, गीता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.