Dhanbad News: विधायक रागिनी सिंह ने नूनूडीह में छात्राओं को बांटीं साइकिलें
धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: झरिया। नूनूडीह बालिका मध्य विद्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड सरकार की योजना के तहत सैकड़ों छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विधायक ने छात्राओं को लगन से पढ़ने की शुभकामनाएं दीं और कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का कदम है। उनका संकल्प है कि हर बेटी शिक्षित होकर अपने सपने पूरे करे। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीना कुमारी एवं ब्लॉक प्रोग्रामिंग ऑफिसर सुजीत कुमार महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय परिवार और छात्राओं में भारी उत्साह दिखा। मौके पर अखिलेश सिंह, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, शशिकांत निराला, संजय पासवान, सौरभ मिश्रा एवं जयराम श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.