Dhanbad News: विधायक मथुरा ने धारजोरी में बच्चों के बीच बांटी साइकिल
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: रंगुनी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय धारजोरी में शनिवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने 40 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। मौके पर पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव, पंसस मनोहर महतो, विकास महतो, धीरन महतो, अंगद महतो, तरुण महतो, विनोद मांझी, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा, निर्मल महतो, बीरबल महतो, जगदीश महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.