धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपनी पत्नी डोली देवी के साथ रविवार की देर शाम बरोरा दुर्गा मंदिर में भव्य पूजा पंडाल और मेला का फीता काटकर और नारियल फोड़कर उदघाटन किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका। मौके पर बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू, डीएसपी अजीत कुमार विमल, कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम और बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार उपस्थित थे। समिति की ओर से अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।उदघाटन के बाद स्थानीय कलाकारों ने डांडिया नृत्य और भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। डीएसपी ने लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की और किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस को सूचना देने को कहा। यह भी पढ़ें- Chatra News: लकलकवा नाथ मंदिर में भव्य डांडिया नाइट का आयोज...