धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: विधायक रागिनी सिंह ने मंगलवार को फूसबंगला में प्राथमिक विद्यालय भवन और नुनीडीह बाबू बासा में डीएमएफटी योजना मद से बनने वाले आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास किया। फूसबंग्ला में भागा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र वर्मा और लोदना मंडल अध्यक्ष सुनील पासवान समेत कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर भाजपा, जनता श्रमिक संघ पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...