धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: बौआकला उत्तर पंचयात के बौआकला बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। बता दें कि आठ लेन रोड निर्माण के दौरान विद्यालय की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हिंदुस्तान अखबार स्कूली बच्चों की समस्याओं को देखते हुए इससे संबंधित खबर भी प्रकाशित किया था। मौके पर महेंद्र सिंह, बसंत महतो, बिकास महतो, संतोष रवानी, शिवनंदन महतो, बिकास महतो, भगीरथ महतो आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: रामपुर मुसहरी: विद्यालय भवन नहीं, जर्जर सामुदायिक भवन में तराशा जा रहा नौनिहालों का भविष्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...