Dhanbad News: विधायक कार्यालय पहुंचीं छात्राएं, बांधा रक्षा सूत्र
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: एसई रेलवे उच्च विद्यालय की छात्राएं गुरुवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय पहुंचीं। विद्यालय की बाल संसद में प्रधानमंत्री का दायित्व निभा रही आर्या खान के नेतृत्व में आईं छात्राओं ने कार्यालय में उपस्थित सभी लोगों को रक्षा सूत्र बांधा। छात्राओं के साथ डॉली कुमारी, रियुक्ति कुमारी और संध्या कुमारी शामिल थीं। छात्राओं ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह के लिए अपने हाथों से बनाई राखियां सौंपी और उन्हें पहुंचाने का आग्रह किया। मौके पर शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक मनोहर प्रसाद भी उपस्थित थे। विधायक कार्यालय में मौजूद अखिलेश सिंह, दिलीप भारती, यश झा, रघु राम, विमलेश सिंह और महेश त्यागी ने बच्चियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.