धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने सोमवार को धनबाद जिले का दौरा कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। परिसदन में समिति के सभापति व देवघर विधायक सुरेश पासवान ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभापति ने निर्देश दिया कि विधानसभा में सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रश्नों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सरकार और प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें।समिति ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रश्नों, उनके अनुपालन की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की।...