Dhanbad News: विद्यालय में राखी और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: अलकडीहा। गोलकडीह स्थित आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए 'ग्रीन डे' पर राखी और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें केजी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार रवानी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए अपने घर के आसपास एक-एक पौधा लगाने की अपील की। प्रतियोगिताओं के तहत राखी मेकिंग में नंदनी गोराई प्रथम व दिव्या कुमारी प्रथम रहीं। वहीं लड़कों की मेहंदी प्रतियोगिता में शुभम कुमार प्रथम रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक गणेश चटर्जी, केशव तिवारी, मनोज सिंह, सुलेखा कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Hajipur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.