Dhanbad News: विद्यालय भवन का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे छात्र
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: भागा स्थित स्वतंत्र विद्यालय में मंगलवार को सुबह प्रार्थना सभा के बाद अचानक स्कूल भवन का छज्जा गिर गया। गनीमत रही कि सभी बच्चे उस समय अपनी कक्षाओं में जा चुके थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद भागा बाजार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और अभिभावक बच्चों की कुशलता जानने स्कूल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए भवन की जांच व जर्जर हिस्सों की मरम्मत की मांग की है। वहीं, स्कूल की प्राचार्या छाया कुमारी ने बताया कि किसी को नुकसान नहीं हुआ है। केवल जर्जर छज्जे से प्लास्टर गिरा था, जिसे देखने के बाद सुरक्षा के लिहाज से स्कूल प्रबंधन द्वारा पूरे छज्जे को झड़वा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.