धनबाद, जुलाई 18 -- Dhanbad News: चासनाला, प्रतिनिधि। मोहन बाजार स्थित डीएवी प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह के रसोई घर का ताला तोड़कर चोरों ने गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए। घटना की लिखित सूचना सुदामडीह पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मध्याह्न भोजन की संयोजिका बबीता देवी ने बताया कि बुधवार को भोजन बनाने के बाद उन्होंने किचन बंद कर चाबी विद्यालय में जमा कर दी थी। गुरुवार को रथ यात्रा के कारण विद्यालय बंद था। शुक्रवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचीं, तो रसोई घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर पता चला कि इंडेन कंपनी के दो भरे हुए गैस सिलेंडर, दस लीटर का एक कुकर और ढक्कन सहित दो बड़े डेग गायब थे। यह भी पढ़ें- Unnao News: चोरों ने ताला तोड़ कर स्कूल से पार किए दो सिलेंडर बबीता देवी ने घटना की ज...