Dhanbad News: विकास नगर महिला समिति ने मनाया रेट्रो सावन
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सरायढेला स्थित विकास नगर महिला समिति की ओर से रेट्रो स्टाइल में सावन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका उपाध्याय और बबली उपाध्याय ने किया। दोनों ने पूरे कार्यक्रम को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर महिलाएं हरे रंग की पोशाक में सज-धजकर पहुंचीं और सावन के रंग में रंगी नजर आईं। रेट्रो सावन के दौरान पुराने सावन गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में सावन के झूले और हौजी खेल का भी आयोजन किया गया, जिसका महिलाओं ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता सिंह, बिंदु सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, पूनम झा, सीमा राय, रीना राय, संजू पांडे, सरोज सिन्हा, पूजा पांडे समेत समिति की अन्य महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Dh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.