धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: जीएम कार्यालय में मंगलवार को कार्यरत व सेवानिवृत्त श्रमिकों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई। जीएम की अनुपस्थिति में वित्त प्रबंधक और एरिया सिविल इंजीनियर से हुई इस बैठक में यूनियन नेताओं ने दोनों विभागों पर गंभीर मनमानी का आरोप लगाया। नेताओं का कहना है कि वित्त विभाग की लापरवाही से मजदूरों की पेंशन, ग्रेच्युटी, पीएफ और मेडिकल बिल का भुगतान महीनों से अटका हुआ है। वहीं, सिविल विभाग पर सिर्फ अधिकारियों के बंगलों में काम कराने और सामान्य मजदूर आवासों की मरम्मत व नाली सफाई ठप रखने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा क्षेत्र में दूषित पेयजल, वायु प्रदूषण और अस्पताल में दवाओं की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। जीएम के मौजूद न होने के कारण प्रबंधन ने बुधवार को पुनः वार्ता तय की है। बैठक में एसके शाही, संजय सिंह, उत्तम ...