धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: वार्ड नंबर 11 के पार्षद बद्री रविदास ने चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंदी रहे राजेश विश्वकर्मा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में धनबाद के एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पार्षद ने लिखा है कि चुनाव में मिली हार की वजह से प्रतिशोध की भावना में उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। इसमें राजेश का साथ उनके तीन सहयोगी दे रहे हैं। राजेश ने उनका निर्वाचन रद्द कराने के लिए उच्च न्यायालय झारखंड रांची में वाद तक दायर किया। न्यायालय में उनकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद विभिन्न आरोप लगाकर जिला न्यायालय में याचिका दायर की गई। इतना ही नहीं विभिन्न अधिकारियों के समक्ष झूठी शिकायतें कर निर्वाचन रद्द कराने का प्रयास किया गया। उसमें भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद हत्या की साजिश रची जा रही...