Dhanbad News: वाराणसी में मनोहर दास की पुस्तक का विमोचन
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद। वाराणसी में श्रीकांत जी महाराज ने अपने जन्मोत्सव पर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. मनोहर दास अग्रवाल की पुस्तक चुनार: टेम्पल्स, फोर्ट एंड जमीदारी हेरिटेज का विमोचन किया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अग्रवाल के पुत्र डॉ ऋतुराज अग्रवाल ने बताया कि पुस्तक में चुनार के शैव, शाक्त और वैष्णव मंदिर, पवित्र घाट, ऐतिहासिक चुनार किले तथा अग्रवाल जजीदारों की परोपकारी विरासत का विस्तृत विवरण दिया गया है। श्रीकांत जी महाराज ने कहा कि वर्तमान में पुस्तक अंग्रेजी में प्रकाशित हुई है और इसका हिन्दी संस्करण शीघ्र प्रकाशित कर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। समारोह में यूनियन बैंक के जोनल हेड टी कामेश्वर, विकास गोयल, रमेश अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.