Dhanbad News: वाटर फॉल कार्निवल डिज्नीलैंड में उमड़ी भीड़
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। हीरापुर स्थित जिला परिषद परिसर में वाटर फॉल कार्निवल डिज्नीलैंड का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए झूले और गतिविधियां उपलब्ध हैं। वाटर फॉल, झरना और जीरो ग्रेविटी झूला आकर्षण के केंद्र हैं। आयोजकों ने बताया कि मेले में हर आयु वर्ग के लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। चीन का मिक्सर झूला, जंपिंग हॉर्स बुल राइड, ब्रेक टावर, नौका झूला और मिकी माउस सहित कई झूले लगाए गए हैं। बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मनोरंजन के साथ खरीदारी के लिए 80 स्टॉल लगाए गए हैं। लोगों को विभिन्न प्रकार के उत्पाद और सामान खरीदने का अवसर मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.