धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड आंदोलनकारी वरुण सेन की शनिवार को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन पर आंदोलनकारियों ने प्रशासन और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। आंदोलनकारी जगत महतो ने कहा कि समय रहते जिला प्रशासन पहल करता तो वरुण को बचाया जा सकता था। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से आंदोलनकारियों की सुध लेने की मांग की। कहा कि हाथी से मौत पर सरकार 10 लाख रुपये तक मुआवजा दे रही है, लेकिन आंदोलनकारियों की चिंता नहीं की जा रही है। वरुण का परिवार गरीब है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये मुआवजा और पत्नी को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर नौकरी देने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: फोरमैन की मौत के बाद पुत्र को मिला नियोजन मौके पर रमेश टुडू, नरेश ...