धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: कतरास के हनुमान मेंशन स्थित गनौरी बर्तन दुकान में गुरुवार शाम आरपीएफ ने कतरास पुलिस के साथ छापेमारी की। दुकान की तलाशी के दौरान वंदे भारत ट्रेन से चोरी किए गए 30 पीतल के नल, घंटी समेत रेलवे के अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस दुकान संचालक संजय कसेरा को हिरासत में लेकर धनबाद चली गई। बताया जाता है कि रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में पकड़े गए लोगों से पूछताछ के दौरान गनौरी बर्तन दुकान का नाम सामने आया था। इसके बाद रेल पुलिस की टीम ने दुकान में छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान चोरी के सामान मिलने पर पुलिस ने जब्ती सूची तैयार की और दुकानदार को अपने साथ ले गई। इस दौरान दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेल पुलिस बरामद सामान कैसे पहुंची और मामले में दुकानदार की कथित भूमिका की जांच कर रही है। कतरास थाना प्...