Dhanbad News: लो प्रेशर के कारण कई ईलाके में नहीं पहुंच रहा पानी
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: झरिया। झरिया और जोड़ापोखर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लो-प्रेशरके कारण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। जलापूर्ति के समय पानी में पर्याप्त प्रेशर नहीं होने की वजह से कई मोहल्लों के अंतिम छोर पर स्थित घरों तक पानी बिल्कुल नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का सबसे ज्यादा असर झरिया शहर के बोरा पट्टी, पोद्दारपाड़ा और बनियाहीर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में देखा जा रहा है। इन इलाकों में सुबह जलापूर्ति होने के बावजूद पाइपलाइनों में गति न होने के कारण लोगों के घरों के नल से केवल पानी टपकता हैं। इसके अलावा, जोड़ापोखर क्षेत्र के भी कई इलाकों के लोगों ने विभाग से ऐसी ही शिकायत की है कि पर्याप्त प्रेशर न मिलने से परेशानी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.