Dhanbad News: लोहा चोरी को लेकर मारपीट व फायरिंग
धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: बरारी छह नंबर पिट कोलियरी परिसर से इन दिनों बड़े पैमाने पर लोहा तस्करी की चर्चा है। बुधवार की रात तस्करी में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए कथित हवाई फायरिंग भी की गई। हालांकि फायरिंग की पुष्टी नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोटरसाइकिल के जरिए सरकारी लोहा काटकर बनियाहीर व झरिया के गोदामों में खपाया जा रहा है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। दूसरी ओर, जोड़ापोखर पुलिस ने हवाई फायरिंग से इनकार करते हुए कहा कि कोलियरी के अंदर की सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.