Dhanbad News: लोहापट्टी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में शनिवार को बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनीडीह की ओर से सीएसआर योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मुनीडीह क्षेत्रीय अस्पताल की चिकित्सक रानी पांडेय ने बताया कि शिविर में एनीमिया, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक विभूति कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीएसआर योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के सफल आयोजन में मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी, नीलकंठ दुबे, भोलानाथ दुबे, जगेश्वर रवानी, संदीप मुर्मू, जोसेफ समीर होंगिया, भोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.