Dhanbad News: लोयाबाद समेत आसपास की 2 लाख की आबादी अंधेरे में
धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: लोयाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को शुरू हुआ बिजली संकट रविवार को भी जारी रहा। डीवीसी की लाइन में खराबी के कारण 24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं कोलियरियों की बिजली बाधित होने से लोयाबाद, बांसजोड़ा, बासदेवपुर, बौआ और ईस्ट बसेरिया में लगभग 19 घंटे ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। इससे करीब दो लाख आबादी को उमस, अंधेरे और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्की बारिश में भी डीवीसी की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। ब्रेकडाउन के दौरान कई स्थानों पर जंफर उड़ने की सूचना मिली, लेकिन मरम्मत के आश्वासन के बावजूद बिजली बहाल होने में 24 घंटे से अधिक समय लग गया। इधर बीसीसीएल कॉलोनियों में भी बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। अधिकारियों ने कभी शटडाउन तो कभी अधिक लोड को कारण बताया। जानकारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.